मोमिन मलिक करेंगे गुलाम की मदद
गुलाम हैदर के वकील का नाम मोमिन मलिक है। गुलाम हैदर ने अपने भारतीय वकील को वकालतनामा भेज दिया है। कराची के मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं वकील अंसार बर्नी के ट्रस्ट ने भारतीय वकील मोमिन मलिक से गुलाम हैदर के लिए मदद मांगी है।
ये एक ओपन एंड शट केस है
अंसार बर्नी ने इस मामले में कहा कि इस केस में गुलाम का पक्ष काफी मजबूत है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक नाबालिग बच्चों का धर्मांतरण कराना प्रतिबंधित है। ऐसे में ये एक ओपन एंड शट केस है। अगर सीमा भारत में रहना चाहती है तो रहे लेकिन गुलाम के पास अपने बच्चों की कस्टडी पाने का पूरा अधिकार है। वह अपनी पत्नी से कुछ नहीं मांग रहा है बल्कि सिर्फ अपने नाबालिग बच्चों की पाकिस्तान वापसी चाहता है।
सीमा के वकील बोले- ...जवाब देंगे
भारत में सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने इस पूरे मामले पर कहा कि हमें इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई कानूनी नोटिस आएगा तो हम उसके मुताबिक अपना जवाब देंगे। बता दें कि भारत में अभी सीमा और सचिन केस की जांच यूपी एंटी टेररिस्ट स्क्वाड और गौतमबुद्धनगर पुलिस अलग अलग कर रही है।