हमेशा एक्टिव रहते हैं पति-पत्नी
बता दें कि सीमा हैदर पिछले साल मई में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आईं थी। सीमा और सचिन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। दोनों ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पबजी मोबाइल के जरिए दोस्ती हुई थी। सीमा का पति गुलाम हैदर अभी पाकिस्तान में है। सीमा ने सचिन से शादी करने के लिए चार बच्चों के साथ भारत में प्रवेश किया था।
हरियाणा से किया गया था गिरफ्तार
चार बच्चों संग नेपाल के रास्ते रबूपुरा पहुंची सीमा आंबेडकर नगर में किराये का मकान लेकर सचिन के साथ रहती थी। मामले की भनक पुलिस को लगते ही सीमा चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई थी। पुलिस टीम ने सभी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा था।
धोखाधड़ी की धारा लगाने की तैयारी में थी पुलिस
सीमा और सचिन के पास से पुलिस ने तीन आधार कार्ड बरामद किए थे। बताया गया है कि ये आधार कार्ड फर्जी थे। इन आधार कार्ड में एडिट कर सीमा को सचिन की पत्नी बताया गया था। पुलिस इस मामले में धोखाधड़ी की धारा भी लगाने की तैयारी में थी। मामले में दांडिक प्रावधान नहीं होने के कारण द पासपोर्ट एक्ट की धारा-3,4,5 को भी केस से हटा दी गई हैं।
सीमा हैदर को वर्तमान पता नहीं बदलने का आदेश
न्यायालय ने सीमा हैदर को वर्तमान पता नहीं बदलने का आदेश दिया हुआ है। सीमा का वर्तमान पता जमानत याचिका में सचिन का रबूपुरा स्थित घर लिखा गया है। इसलिए सीमा हैदर को केस चलने या न्यायालय के अगले आदेश तक सचिन के घर पर ही रहेगी। वहीं, सचिन व सीमा हैदर के वकील हेमंत कृष्ण पाराशर ने कहा था कि सचिन और सीमा एक दूसरे से प्यार करते हैं। पिछले मार्च में काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में दोनों ने शादी कर ली थी। इसके बाद सीमा ने नेपाल बॉर्डर से रबूपुरा चली आई। वह पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। ऐसे में सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। कोर्ट ने पहले सचिन के पिता और फिर सचिन व सीमा हैदर को जमानत दी थी।