फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीमा-सचिन ने बेटे का भारत रखा नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
-यमुना सिटी के रबूपुरा में हुआ नामकरण संस्कार, ढोल-नगाड़े के साथ महिलाओं ने किया कुआं पूजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। सीमा हैदर के बेटे का नामकरण संस्कार बृहस्पतिवार को रबूपुरा स्थित उनके आवास पर हिंदू रीति रिवाज से किया गया। सीमा और सचिन ने अपने बेटे का नाम ‘भारत’ रखा है। नामकरण संस्कार से पहले सीमा और परिवार की महिलाएं ढोल नगाड़े के साथ कुआं पूजन के लिए गईं। इस दौरान सीमा सहित परिवार की महिलाएं रास्ते में ढोल की धुन पर खूब थिरकीं। इस दौरान सीमा हैदर ने कहा कि हिंदू धर्म बहुत सुंदर है और उन्हें हिंदू होने पर गर्व महसूस होता है।
विज्ञापन

सीमा ने कहा कि जब पंडित ने नाम का पहला अक्षर ‘भ’ बताया तो दंपती ने मिलकर बेटे का नाम भारत रखने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि भारत से सुंदर नाम कोई नहीं हो सकता।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें