फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन और संचालन का सुरक्षा प्लान तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
-एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने ली बैठक
विज्ञापन

-अस्थायी चौकी की गई स्थापित, एसएचओ समेत 12 पुलिसकर्मी तैनात
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के जल्द होने वाले उद्घाटन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और बाद में एयरपोर्ट के संचालन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्लान तैयार किया गया। सोमवार को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने अधिकारियों संग बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा। एयरपोर्ट पर अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है। साथ ही एयरपोर्ट थाना प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। हवाई अड्डे का उद्घाटन नवंबर के अंत तक होने की संभावना है।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का फिनिशिंग कार्य लगभग पूरा होने को है। ऐसे में हवाई अड्डे के उद्धाटन की तिथि भी नजदीक आ रही है। उद्घाटन समारोह में पीएम के आगमन को लेकर हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता में पुलिस महकमे के साथ बैठक हुई। बैठक में यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह, यापल सीईओ क्रिस्टोफ श्लमैन समेत अन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था और अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के उद्घाटन समारोह में आने, एयरपोर्ट स्थल पर सभा और उसके बाद एयरपोर्ट के संचालन के दौरान कौन-कौन से प्वाइंट पर पुलिस सुरक्षा की तैनाती रहेगी, इसपर प्लान साझा किया गया।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नरेट की ओर से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह, तीन उप निरीक्षक समेत कुल 12 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा एयरपोर्ट परिसर में अस्थायी चौकी स्थापित की गई है। बैठक में पीएम और सीएम के हेलीकॉप्टर उतरने की सुरक्षा, हैलीपैड से सभा स्थल तक पहुंचने के रास्ते पर पुलिस फोर्स की तैनाती का प्लान तैयार किया गया। इसके अलावा सर्विलांस और वायरलेस प्वाइंट तैनाती पर चर्चा की गई।

-
पीएम से पूर्व सीएम योगी करेंगे निरीक्षण
पीएम की जनसभा से पूर्व हवाई अड्डे का निरीक्षण करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना है। सीएम के आगमन को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक में चर्चा की गई।
-
4000 कर्मियों का हुआ पुलिस वेरिफिकेशन

नोएडा एयरपोर्ट में करीब साढ़े पांच हजार कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। अक्तूबर माह से इनके सत्यापन का कार्य चल रहा है। अब तक लगभग 4000 कर्मियों का सत्यापन किया जा चुका है। वहीं, एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने पर कर्मियों की रेंडम जांच की जाएगी।
-
एयरपोर्ट के दोनों रास्तों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जाने के लिए वर्तमान में यमुना एक्सप्रेस-वे से लिंक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे होते हुए और जेवर-किशोरपुर रोड से जाया जा सकता है। उद्घाटन समारोह और हवाई अड्डे के संचालन के दौरान ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे एंट्री और जेवर-किशोरपुर रोड पर कहां-कहां पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी, इसपर बैठक में चर्चा की गई। इसके अलावा हवाई अड्डे के जोन और सेक्टर विभाजित कर पुलिस कर्मियों के तैनाती के प्वाइंट बनाए गए हैं।
-
सीआईएसएफ की एक बटालियन होगी तैनात
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उद्घाटन और संचालन के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक बटालियन (लगभग 700 सुरक्षा कर्मी) तैनात किए जाएंगे। वर्तमान में इनकी संख्या लगभग 120 है।
विज्ञापन

-
नोएडा हवाई अड्डे के उद्घाटन समारोह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक हुई है। बैठक में जनसभा और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई है। वहीं, अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
राकेश कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें