फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो वेस्ट-ग्रेटर नोएडा के बीच सफर होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
-तिलपता से डीएफसीसी फ्लाईओवर तक जल्द बनेगी सर्विस रोड
विज्ञापन

-लंबे समय से जर्जर है 130 मीटर लंबी सड़क, 3 करोड़ होंगे खर्च
-फ्लाईओवर का काम अंतिम दौर में, जल्द शुरु होगी आवाजाही
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के बीच वाहनाें की आवाजाही को सुगम बनाने का काम प्राधिकरण कर रहा है। इसके लिए 130 मीटर सड़क पर लंबे समय से खराब पड़ी सर्विस रोड को प्राधिकरण बनाएगा। यह सर्विस रोड तिलपता से नए बन रहे डीएफसीसी फ्लाईओवर तक बनाई जानी है। अभी यहां सड़क में गड्ढ़े होने से वाहन चालकों को बहुत दिक्कत होती है।
प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही सर्विस रोड बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए करीब तीन करोड़ रुपये प्राधिकरण खर्च करेगा। एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है जोकि इसी महीने पूरी हो जाएगी। अगले महीने यहां काम शुरू कराए जाने की योजना पर प्राधिकरण काम कर रहा है। पिछले दिनों सीईओ एनजी रवि कुमार ने भी इस खराब सड़क को देखा था। इसके बाद वाहन चालकों की दिक्कतों को देखते हुए इसे ठीक कराने के लिए निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि डीएफसीसी फ्लाईओवर का काम भी अब पूरा हो रहा है। ऐसे में ट्रैफिक का संचालन फ्लाईओवर के ऊपर से शुरू हो जाएगा। इसके बाद अंडरपास में आने-जाने के लिए सर्विस रोड का उपयोग रहेगा। मुख्य सड़क का ट्रैफिक फ्लाईओवर के ऊपर से होकर गुजरेगा। इससे आने वाले समय में और अधिक राहत लोगों को हो जाएगी। पहले इस फ्लाईओवर को दीपावली तक पूरा करने की योजना थी। इसमें कुछ दिन की देरी हुई है। फ्लाईओवर का काम पूरा होते ही एप्रोच रोड बनाने और दूसरे सड़क सुधार के काम यहां कराए जाएंगे। इसके बाद ट्रैफिक यहां शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


सेक्टर पाई-1 में भी बनाई जाएंगी सड़कें
ग्रेनो प्राधिकरण सेक्टर पाई-1 में भी सड़कों को सुधारने का काम कराएगा। यहां करीब डेढ़ करोड़ रुपये बजट खर्च कर सड़कों की ऊपरी सतह नए सिरे से डाली जानी है। पिछले दिनों रेजीडेंट्स की शिकायतों के बाद प्राधिकरण ने यहां सड़कों को ठीक कराने की कार्यवाही शुरू कराई है। इसी महीने के अंत तक सड़कों को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें