नोएडा। कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद शहर में सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। दुर्गा पूजा आयोजकों और सेक्टरवासियों ने रविवार को पुलिस के साथ बैठक की। आयोजकों ने अतिरिक्त निजी सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। साथ ही पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी समिति के अनुपम बनर्जी ने बताया कि हर साल मां दुर्गा की भव्य पूजा होती है। आयोजन शांतिपूर्वक और पूरे हर्षोल्लास के साथ किया जाता है। भीड़ नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मी और स्वयंसेवक पहले से तैनात रहते हैं। कोलकाता में हुए हादसे के बाद सभी को अधिक सतर्क किया गया है।
सेक्टर-27 में आवासीय कल्याण समिति और पुलिस की बैठक हुई। इसमें नवरात्र और दशहरा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा हुई। सेक्टर-27 और आसपास के बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई। सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया गया।