फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-सोसाइटियों में ट्रेड शो को लेकर उत्सुकता

विज्ञापन
विज्ञापन
- 27 और 28 सिंतबर को वीकेंड में पहुंचेंगे सोसाइटी व सेक्टर से करीब एक लाख लोग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर के सेक्टर व सोसाइटियों में रहने वाले निवासी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि उनके जनपद के उत्पादों को विश्वस्तरीय पहचान मिलने जा रही है। वह अपने जनपद के उत्पादों का प्रचार प्रसार सोसाइटी में करेंगे। जिससे एक जनपद एक उत्पाद को बढ़ावा मिल सके। सोसाइटी के निवासियों ने बृहस्पतिवार से शुरु हो रहे इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर निवासियों और एओए के सदस्यों के साथ बैठक भी की।

ऐस डिविनो सोसाइटी के एओए सदस्यों ने बताया कि किसान चौक से बसों का संचालन होगा,जिससे निवासियों को वहां पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। निवासियों को ट्रेड शो को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है। सोसाइटियों के बाहर प्रशासन की ओर से भी प्रचार किया गया है। उन्होंने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के माध्यम से उनके शहर को विशेष पहचान मिल रही है। सेक्टर डेल्टा दो में रहने वाले विशाल ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के हर सेक्टर से 50 हजार से अधिक लोग पहुंचने वाले हैं। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा वेल्ट की सोसाइटियों में रहने वाले निवासी राकेश ने बताया कि यह केवल एक आयोजन नहीं,बल्कि शहर को विश्व पटल पर पहचान देने वाला भी है। निवासियों ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्राफ्ट, कल्चर का मिलेगा लुत्फ
प्रदर्शनी में आने वाले आगंतुकों को खरीदारी और बिज़नेस डील्स के साथ-साथ यूपी के क्राफ्ट, कल्चर और कुजीन का लुत्फ भी मिलेगा। प्रदेश के पारंपरिक शिल्प, पीतल, जरी-ज़रदोज़ी, बनारसी साड़ी से लेकर आधुनिक तकनीकी नवाचारों तक की झलक यहां देखने को मिलेगी। साथ ही, आगंतुकों को अवध, बुंदेलखंड और पूर्वांचल की पाक विरासत का स्वाद चखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें