-साइकोलॉजी-एलाइड साइंसेस की टीम को महिला वर्ग का खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर 125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में चल रही अंतर एमिटी संस्थान खेल प्रतियोगिता संगठन-2025 का फुटबॉल फाइनल मुकाबला बुधवार को रोमांचक अंदाज में खेला गया। पुरुष वर्ग में एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम ने बाजी मारी, जबकि महिला वर्ग में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ साइकॉलॉजी एंड एलाइड साइंसेस की टीम विजेता बनीं।
पुरुष फाइनल मुकाबले में एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और एमिटी स्कूल ऑफ कम्यूनिकेशन की टीमें आमने-सामने थीं। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में खेले गए इस मैच का रोमांच पहले ही हाफ में चरम पर पहुंच गया, जब इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के खिलाड़ी आकर्ष ने शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद कम्यूनिकेशन टीम ने कई बार वापसी की कोशिश की, लेकिन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की मजबूत डिफेंस के सामने सभी प्रयास नाकाम रहे। इस तरह मुकाबला 1-0 से इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के नाम रहा। महिला फाइनल में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजी एंड एलाइड साइंसेस ने कनिष्का व वंशी के गोल की मदद से एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की टीमें 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।