फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कम पानी के दबाव से सेक्टर निवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-1, बीटा-1 और गामा-1 में पानी के कम प्रेशर की समस्या से लोग परेशान हैं। आए दिन घरों में पानी का प्रेशर इतना कम रहता है कि रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं। सुबह के समय समस्या ज्यादा बढ़ जाती है।



सेक्टर डेल्टा-1 के निवासी मनीष सिंह ने बताया कि कई घरों में पानी का प्रेशर काफी कम आ रहा है। इसकी वजह से पानी भरने में काफी समय लगता है और खासकर सुबह के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कुछ परिवारों को अपनी जरूरत का पानी जमा करने के लिए अतिरिक्त इंतजाम करना पड़ रहा है। पानी की सप्लाई आने के बावजूद कम दबाव के कारण ऊपरी मंजिलों तक पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पाता। लोगों ने संबंधित विभाग से समस्या की जांच कर पानी का दबाव सामान्य करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




निवासियों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान होने पर ही उन्हें राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों से पाइपलाइन और सप्लाई व्यवस्था की जांच कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें