संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 के ब्लॉक बी चौराहे के पास सड़क धंसने से गहरा गड्ढा हो गया। हालांकि शिकायत मिलने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रविवार रात को मलबा डालकर गड्ढे को भर दिया। प्राधिकरण का कहना है कि गंगाजल की लाइन में लीकेज की वजह से ऐसा हुआ है। इसे ठीक कराकर सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी।
स्थानीय निवासी अमन नेगी ने बताया कि सड़क लंबे समय से खराब हो रही थी। अभी तक इसकी मरम्मत नहीं की गई। गड्ढा होने से यह और खतरनाक हो गई। ग्रेनो प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम ने बताया कि शिकायत मिलने के रात में ही टीम को मौके पर भेजकर गड्ढे को बंद करा दिया था।