दादरी (संवाद)। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के विरोध में दादरी में पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने मुख्य तिराहे पर दोनों दलों के पुतले भी फूंके। भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव सिंहल ने कहा कि संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के मुद्दे पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने समर्थन नहीं किया। राजनीतिक दल अक्सर महिलाओं के हित में काम करने का दावा करते हैं, लेकिन इस महत्वपूर्ण विधेयक पर सहयोग न किया जाना दुखद है। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष संगीता रावल, प्रीति बघेल, सीमा शर्मा, अभिषेक कौशिक, तरुण शर्मा, हरिओम रावल आदि मौजूद रहे।