फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुविधाओं के लिए तरसे सेक्टर 13 निवासी, पार्षद ने दिया समस्या समाधान नहीं होने पर धरने का अल्टीमेटम

Tue, 23 Sep 2025 01:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
सेक्टर में बहते सीवर के पानी को दिखाते पार्षद संदीप यादव। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर के पॉश इलाके सेक्टर 13 के निवासी लंबे समय से सीवर और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। पार्षद संदीप यादव ने चेतावनी दी है कि अगर सेक्टर 13 की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे सेक्टर के लोगों को साथ लेकर मुख्य चौक पर धरना देने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

सेक्टर 13 के निवासियों ने बताया कि सीवर लाइन ठप होने के कारण घरों के दूषित पानी की ठीक से निकासी नहीं पा रही है। चौक-चौराहों पर मैनहोल ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। कई बार अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। सीवर लाइनों की सफाई भी ठीक से नहीं कराई गई जिससे गंदा पानी घरों के अंदर तक जा रहा है। पेयजल सप्लाई भी दूषित होकर घरों तक पहुंच रही है। लोग हैंडपंप या पानी के टैंकर मंगवाकर ही प्यास बुझा रहे हैं।

लटकते बिजली तार भी दे रहे हादसों को न्योता
सेक्टर 13 में अधिकांश जगहों पर पुरानी बिजली की लाइनें हैं। ये तार जर्जर हो चुके हैं और आए दिन टूटकर सड़क पर गिरते हैं जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। बिजली के फाल्ट की वजह से ट्रांसफार्मर पूरी बिजली की सप्लाई नहीं दे पा रहे जिससे उपभोक्ताओं के उपकरण जल रहे हैं। ये बिजली के तार लगभग 30 साल पहले लगाए गए थे। कर्मचारियों की कमी के कारण फाल्ट ठीक करने में समय लग रहा है।
विज्ञापन


समस्याओं का समाधान नहीं हुए तो देंगे धरना : संदीप यादव
पार्षद संदीप यादव ने कहा कि सेक्टर 13 शहर की सबसे बेहतरीन कॉलोनियों में से एक है लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। सीवर व्यवस्था लचर है और रोजाना गंदा पानी सड़क व गलियों में फैल रहा है। दूषित पेयजल सप्लाई से लोगों को पेट से संबंधित कई बीमारियों का खतरा है। लटकते बिजली के तार रोजाना बिजली की सप्लाई में बाधक बने हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सेक्टर की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे जल्द ही सेक्टर के लोगों को साथ लेकर धरना देकर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें