नोट-फोटो, भंगेल एलिवेटेड रोड।
-पहला टेंडर खाली गया, नहीं आई एजेंसी, 18 करोड़ 81 लाख 63 हजार रुपये से लगेंगे साउंड बैरियर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अगाहपुर से एनएसईजेड सेक्टर-82 तक बने 4.5 किलोमीटर लंबे के भंगेल एलिवेटेड रोड पर साउंड बैरियर लगवाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने दोबारा टेंडर जारी किया है। प्राधिकरण की तरफ से जारी किया गया पहला टेंडर कोई एजेंसी न आने की वजह से खाली गया था। इसलिए दोबारा टेंडर जारी किया गया है। प्राधिकरण की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक साउंड बैरियर 18,81,63,000 रुपये की लागत से लगेंगे। एजेंसियों से 14 मई तक आवेदन मांगे गए हैं।
एलिवेटेड रोड अगाहपुर, सेक्टर-40, 49, 48, 107 बरौला, भंगेल गांव की आबादी के बीच से निकला है। ट्रैफिक के शोर से आसपास के सेक्टर और गांव के निवासियों की परेशानी को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने ये योजना बनाई थी। प्राधिकरण एजेंसी का चयन करेगा। काम पूरा करने में एजेंसी को तीन महीने का समय लगेगा। नोएडा प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि साउंड बैरियर 6 फिट ऊंचाई के लगवाए जाएंगे। इसके लिए मानक इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) से लिए गए हैं।