फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक साल पहले स्ट्रक्चरल ऑडिट के आदेश दिए, अब तक नहीं आई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी के निवासी लंबे समय से दीवार से प्लास्टर गिरने की समस्या से परेशान हैं। कई वर्षों से निवासी स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक स्ट्रक्चरल ऑडिट नहीं हुआ। लोगों ने आरोप लगाया कि न बिल्डर न ही प्राधिकरण ने कोई सख्त कदम उठाए। बृहस्पतिवार को फिर सोसाइटी में दो अलग-अलग जगहों पर बालकनी से कंक्रीट का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। मार्च 2025 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सोसाइटी का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने और तीन माह के भीतर रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद एक साल से अधिक समय गुजरने के बाद भी न तो ऑडिट रिपोर्ट सामने आई और न ही किसी एजेंसी ने सोसाइटी की वास्तविक स्थिति का खुलासा किया।
विज्ञापन


निवासी दिनकर पांडेय ने बताया कि हर दिन किसी न किसी टावर में प्लास्टर टूटकर गिरने के मामले सामने आते हैं। लोग अपने बच्चों को नीचे खेलने के लिए भेजने से भी डर रहे हैं। आरोप है कि अब उनके सिर पर हर समय हादसे का खतरा मंडरा रहा है। जब कंक्रीट का हिस्सा नीचे गिरा तो मलबे की चपेट में आने से नीचे निकली बालकनी भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे वहां से भी प्लास्टर झड़ने लगा। गनीमत रही कि उस समय नीचे से गुजर रहे लोग बाल-बाल बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते स्ट्रक्चरल ऑडिट नहीं कराया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। पहले भी कई बार प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन हर बार केवल खानापूर्ति की गई। अब लोगों में बिल्डर और प्राधिकरण दोनों के खिलाफ आक्रोश जताया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें