फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की आपबीती: तुषार ने 10 रुपये दिए और छत पर ले गया बंदर दिखाने, फिर उसने मेरा मुंह दबाकर किया घिनौना काम

Sun, 04 Dec 2022 04:26 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर

सार

कस्बा निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि वह शनिवार को घर से बाहर गया हुआ था। उनका छह वर्षीय बेटा लंच के दौरान स्कूल से घर खाना खाने के लिए आया था। इसी दौरान पड़ोसी युवक तुषार ने 10 रुपये देने का लालच देकर बंदर दिखाने के बहाने उसे छत पर ले गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊंची दनकौर क्षेत्र में 10 रुपये का लालच देकर दूसरी कक्षा के छात्र से मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले पड़ोसी ने कुकर्म किया। गंभीर हालत में पीड़ित छात्र अपने घर पहुंचा तब परिजन को घटना की जानकारी हुई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

गंभीर अवस्था में पीड़ित छात्र को जिला अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया गया है। कस्बा निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि वह शनिवार को घर से बाहर गया हुआ था। उनका छह वर्षीय बेटा लंच के दौरान स्कूल से घर खाना खाने के लिए आया था। इसी दौरान पड़ोसी युवक तुषार ने 10 रुपये देने का लालच देकर बंदर दिखाने के बहाने उसे छत पर ले गया। 

आरोपी ने डरा धमकाकर उसके साथ कुकर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने गला दबाकर उसकी जान लेने की कोशिश की। गंभीर हालत में घर पहुंचने पर परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन

नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
शादी समारोह से नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पड़ोसी का रिश्तेदार अलीगढ़ निवासी कृष्णा पीड़ित की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को एक शादी समारोह में जाने के दौरान अगवा कर ले गया। आरोपी ने पीड़िता को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। कई दिन तक किशोरी को बंधक बनाकर रखा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें