फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: नकली आईफोन बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, 60 नकली फोन और 4.5 लाख नकदी हुई बरामद

Thu, 01 Dec 2022 07:10 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

नकली चाइना मेड आईफोन को असली बताकर बेचने वाले गिरोह के तीन जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अलीबाबा वेबसाइट से असली आईफोन के स्टीकर और डब्बे मंगाकर इसमें नकली आईफोन पैक कर बेचते थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने ऑनलाइन डील कर नकली आईफोन बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर 60 नकली आईफोन बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से 4.50 लाख रुपये नकद और डस्टर कार भी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेक्टर-143 स्थित सिक्का कामना ग्रींस निवासी ललित त्यागी उर्फ प्रशांत प्रियदर्शी, वाराणसी निवासी अभिषेक कुमार और छपरौली निवासी रजनीश रंजन के रूप में हुई है। गिरोह का सरगना ललित त्यागी फर्जी अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन एक्सचेंज चलाने के मामले में भी वांछित था। पुलिस इस गिरोह के अन्य आरोपियों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

नोएडा सेंट्रल जोन के एडीसीपी साद मियां खान ने बताया कि कोतवाली सेक्टी-63 पुलिस की टीम ने नकली चाइना मेड आईफोन को असली बताकर बेचने वाले गिरोह के तीन जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अलीबाबा वेबसाइट से असली आईफोन के स्टीकर और डब्बे मंगाकर इसमें नकली आईफोन पैक कर बेचते थे। गुरुवार को बहलोलपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड पर फर्जी फर्म रजिस्टर्ड कराकर चाइना मेड नकली आईफोन बेचते थे। जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी सस्ते दामों में दिल्ली से नकली आईफोन लाकर उस पर स्टीकर लगाकर और डब्बे में पैककर असली आईफोन-13 के दाम पर बेच रहे थे। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी अब तक कितने लोगों से ठगी कर चुके हैं।

एसीपी अब्दुल कादिर ने बताया कि गिरोह का सरगना ललित त्यागी फर्जी अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन एक्सचेंज चलाने के मामले में वांछित था। कुछ महीने पहले पुलिस ने एक फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज पकड़ा था। जहां केंद्र सरकार की अनुमति के बगैर अंतरराष्ट्रीय कॉल को लोकल कॉल में बदलकर बात कराई जाती थी।
विज्ञापन

17500 रुपये खर्च कर 53 हजार में बेचते थे फोन
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चाइना मेड आईफोन 12 हजार में खरीदते थे। जिसकी पैकिंग पर साढ़े पांच हजार रुपये खर्च कर (4500 रुपये का डिब्बा व एक हजार का स्टीकर) करते थे। कुल 17,500 रुपये खर्च कर उसे ऑनलाइन साइटों पर ऑफर के नाम पर 53 हजार हजार रुपये में बेचा जाता था। जबकि इस आईफोन की कीमत लगभग 66 हजार रुपये है। आरोपी जो स्टीकर ऑनलाइन मंगाते थे उसे एप के माध्यम से स्कैन करके असली आईएमईआई टैग कर देते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें