फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसडीएम ने लिया खराब फसलों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंछ। बुधवार को उप जिलाधिकारी अवनीश तिवारी ने ग्राम अमरौख में धान की फसल को हुए नुकसान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को तत्काल सर्वे कर किसानों का डाटा उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि उचित मुआवजा दिलाया जा सके।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने खेतों में जाकर ग्रामीणों से फसलों की स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश से खेतों में पानी और कीचड़ जमा हो जाने से फसल पूरी तरह चौपट हो गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने गांव में फैली गंदगी और जलभराव की समस्या की शिकायत भी की। इस पर एसडीएम ने तत्काल बीडीओ और ग्राम प्रधान से फोन पर बात कर गांव की सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पूंछ हृदेश गोस्वामी, उमाशंकर नामदेव, चंद्रभान राय, राजबहादुर गुर्जर, अजमेर सिंह यादव, आजाद खान, गुन्नू, रामकिशोर पटेल, महेंद्र श्रीवास, बृजकिशोर पाल, बृजकिशोर पांचाल, अतुल साहू आदि ने खराब फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें