फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: व्यापारियों ने उठाई मंडी का कांटा खराब होने की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। गल्ला मंडी कार्यालय में बुधवार को उपजिलाधिकारी अवनीश तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें व्यापारियों ने समस्याएं उठाईं।
बैठक में भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने कहा कि मंडी का धर्म कांटा खराब होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें धान की तुलाई के लिए मंडी के बाहर प्राइवेट धर्मकांटों पर जाना पड़ रहा है। इस पर मंडी सचिव देवेंद्र शर्मा ने बताया कि कांटा ठीक कराने के लिए मिस्त्री बुलाए जा चुके हैं। तीन-चार दिन में कांटा पूरी तरह से संचालित हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मूंगफली तोलने के कांटे मुड़ेई, रमपुरा और बघेरा में खोले जाने हैं, जिनके लाइसेंस की प्रक्रिया प्रगति पर है। इस दौरान एसडीएम ने निर्देश दिए कि किसानों से कटौती की शिकायतें बिल्कुल नहीं आनी चाहिए। इसके अलावा मूंगफली के कांटे जल्द से जल्द शुरू किए जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक में राजेश जैन, सुधाकर गुप्ता, जेपी कुशवाहा, आशीष यादव, राजेश तिवारी, रवि खरया सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें