फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंटेनर में छुपा था शराब का जाखीरा, 578 पेटियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कंटेनर में भरी भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, ट्रक चालक फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। जीटी रोड स्थित लुहारली टोल प्लाजा के समीप आबकारी और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक ट्रक कंटेनर को पकड़ा है। जिसमें अवैध शराब की अलग-अलग मार्क की 578 पेटियां बरामद की है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एसएसआई दीनानाथ यादव ने बताया कि एक अशोक लीलैंड ट्रक कंटेनर बुलंदशहर की तरफ जा रहा था। आबकारी विभाग व पुलिस ने संयुक्त रूप से कंटेनर की जानकारी मिलने पर जाल बिछा दिया। जब ट्रक कंटेनर टोल के पास पहुंचा तो चालक को संदेह होने पर रात्रि में टोल के पास ट्रक को खड़ा कर दिया और फरार हो गया। जब पुलिस कंटेनर के पास पहुंची तो चालक नहीं मिला। ट्रक की जांच की तो ट्रक में 80 पेटी किंग फिशर, 41 पेटी थंडर बोल्ट, 50 पेटी रॉयल चैलेंज, 34 पेटी रॉयल चैलेंज अंग्रेजी, 78 पेटी रॉयल स्टैग, 40 पेटी रॉयल स्टैग अंग्रेजी, 36 पेटी रॉयल स्टैग, 99 पेटी मैक डोल, 45 पेटी मैग डोल नंबर 1 समेत 578 अवैध शराब की पेटियां मिल गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली लाया गया। कोतवाली में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें