नोएडा। मानसिक रूप से परेशान 24 वर्षीय युवक ने भंगेल एलिवेटेड रोड से नीचे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक युवक मानसिक रूप ये बीमार था। रविवार रात को हुई इस घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि रविवार रात को पिलर नंबर -46 के सामने दादरी बरौला रोड से एक युवक की नीचे गिर कर मौत हो गई। उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
मृतक की पहचान जोरबाग दिल्ली निवासी दीपू कुमार मंडल के रूप में हुई है। उनके परिवार के लोग बरौला गांव में रहते हैं। मृतक मानसिक रूप से बीमार था। घटना वाले दिन वह अपने पिता को धक्का देकर घर से भाग तथा अगाहपुर गांव के पास पहुंचकर वह एलिवेटेड रोड पर चढ़ गया। उसके बाद उसने पिलर नंबर 46 के सामने जाकर छलांग लगा दिया। घटना के समय उसने शराब भी पी रखी थी। उन्होंने बताया कि मृतक के पास एक बैग मिला था, जिसमें उसका आधार कार्ड था। उसके आधार पर उसकी पहचान हुई। मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला था।