नोएडा। सेक्टर-62 स्थित फ्लेक्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) के चुनाव संपन्न हो गए। चुनाव में टीम जागृति विजेता बनी। इसमें आनंद बल्लभ शर्मा, अंकेश त्रिपाठी, देवेंद्र प्रसाद भादुला, गौतम कुमार, कामेश्वर प्रसाद सिंह, परितोष मिश्रा, शैलेश शुक्ला, शारदूल गौतम, सीमा सूद और उमेश चंद्र सक्सेना को विजेता घोषित किया गया। इलेक्शन कमेटी में केके पाराशर, हुर्श कौल, संदीप कुमार अग्रवाल शामिल रहे। ब्यूरो