फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कहीं देर न हो जाए... रेस्त्रां, ईवी चार्जिंग और एलपीजी से आग लगने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- क्लियो काउंटी सोसइटी के बेसमेंट में सुरक्षा मानकों पर सवाल, सीएफओ से जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। अगर किसी रिहायशी सोसाइटी के बेसमेंट में एक तरफ रेस्त्रां की रसोई धधक रही हो, दूसरी ओर ईवी चार्जिंग प्वाइंट चल रहे हों और इनके बीच एलपीजी सिलेंडर भी रखे हों, तो खतरे की घंटी बजना लाजिमी है। सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी में कुछ ऐसे ही हालात का आरोप लगाते हुए निवासियों ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) से जांच और कार्रवाई की मांग की है। सोसाइटी में करीब 2700 फ्लैट हैं, और 11 हजार 500 लोग रहते हैं।

नहीं हो रहा सुरक्षा मानकों का पालन : निवासियों का कहना है कि क्लब हाउस के बेसमेंट में संचालित रेस्त्रां तक पहुंचने और बाहर निकलने के लिए केवल एक ही रास्ता है। उनका मानना है कि किसी भी आपात स्थिति में यह व्यवस्था लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना बेसमेंट में कई ऐसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिनसे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासियों के अनुसार बिजली और गैस से जुड़े उपकरणों का एक साथ इस प्रकार रखा जाना अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर लापरवाही है। उनका कहना है कि यदि कोई तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट होता है तो बड़ा हादसा हो सकता है। निवासियों ने आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार सोसाइटी प्रबंधन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे को भेजे गए पत्र में निवासियों ने मौके पर निरीक्षण कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें