ग्रेटर नोएडा। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण के खिलाफ राज्यपाल के नाम वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। कहा कि रामपुर के मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण नोटिस गलत दिया गया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार शैक्षणिक संस्थान को ध्वस्त करना चाहती है। आरोप लगाया कि सरकार गरीब और अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने के उद्देश्य से पक्षपातपूर्ण कार्रवाई कर रही है। वर्तमान समय में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसे में विश्वविद्यालय को ध्वस्त करना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। चेतावनी दी कि समाजवादी पार्टी जौहर विश्वविद्यालय को बचाने के लिए बड़ा आंदोलन करेगी। ब्यूरो