फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्रिकेट ग्राउंड के केयरटेकर की संदिग्ध मौत, सांप के काटने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसरख के रोजा जलालपुर स्थित मैदान में मिला शव
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। रोजा जलालपुर गांव के पास स्थित एक क्रिकेट ग्राउंड में केयरटेकर के रूप में कार्यरत 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत सांप के काटने से हुई है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आने पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जसवीर (25) पुत्र प्रमोद रोजा जलालपुर के पास बने क्रिकेट ग्राउंड में केयरटेकर के रूप में काम करता था। मंगलवार रात वह मैदान परिसर में बने कमरे में सोया था। आशंका है कि रात के दौरान उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया। बुधवार सुबह वह कमरे में मृत अवस्था में मिला, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसलिए बिसरा सुरक्षित कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें