फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार सास की मौत, दामाद गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर दुबारा कलां पेट्रोल पंप के नजदीक ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला जनपद बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के कुंवर चांदन के रहने वाले पान कौर (55) की मौत हो गई। जबकि जनपद कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र के गांव भाऊपुर निवासी दामाद भूपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसा शनिवार की सुबह नौ बजे करीब उस समय हुआ जब हीरालाल की पत्नी पान कौर अपने दामाद भूपाल के साथ स्कूटी से कुंवरपुर चांदन गांव से कस्बा जुनावई की साप्ताहिक बाजार में भैंस खरीदने जा रहीं थीं। तभी जुनावई थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर दुबारा कलां पेट्रोल पंप के नजदीक पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को रौंद दिया। महिला के सिर के ऊपर से ट्रक का पहिया उतर गया। इससे महिला पान कौर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दामाद भूपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी ले गई। यहां चिकित्सकों ने घायल भूपाल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पाकर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव देख कर बिलख पड़े। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला अपने पीछे चार बेटे ओर चार बेटियों को रोते बिलखते छोड़ गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें