माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में अब भी 27 स्कूली वाहन बिना फिटनेस और परमिट के चल रहे हैं। नोटिस जारी कर कई बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी वाहन मालिकों ने अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं की। इससे अप्रिय घटनाएं भी हो सकती हैं।
एआरटीओ प्रशासन नंद कुमार ने बताया कि बीती फरवरी से वाहन मालिकों और स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी कर ये जानकारी दी जा रही है। परमिट और फिटनेस न कराने की स्थिति में स्कूल प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए भी पत्र लिखा जा चुका है। पकड़े जाने पर ये वाहन सीज किए जाएंगे। साथ ही वाहन मालिक और स्कूल प्रबंधक पर भी कार्रवाई की जाएगी।