फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईपीयू में स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स व अलाइड हेल्थ कॉलेज होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-विश्वविद्यालय के अधिकारियों की डीन के साथ हुई बैठक में लिया गया निर्णय
विज्ञापन


-फॉरेसिंक कोर्स शुरु करने पर भी हुआ फैसला, अगले शैक्षणिक सत्र से शुरु होगा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स व अलाइड हेल्थ कॉलेज शुरु करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही एक फॉरेंसिक कोर्स शुरु होगा। मंगलवार को आईपीयू अधिकारियों की सभी डीन के साथ हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। अगले शैक्षणिक सत्र से इन्हें शुरु कर दिया जाएगा। यह सभी आईपीयू के द्वारका स्थित मुख्य परिसर में ही खोले जाएंगे।

आईपी विश्वविद्यालय में मंगलवार को अधिकारियों ने सभी डीन के साथ एक बैठक की। इस बैठक में यूनिवर्सिटी परिसर में एक स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स, फॉरेंसिक कोर्स और अलाइड हेल्थ कॉलेज स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके तहत इन्हें जल्द ही शुरु करने का निर्णय लिया गया। यह अगले शैक्षणिक सत्र से कार्य करना शुरू कर देंगे। इन्हें शुरु करने को लेकर विभिन्न तौर-तरीकों पर जल्द ही काम करना शुरू किया जाएगा। अभी केवल इन्हें शुरु करने का फैसला किया गया है। इनकी सीटें कितनी होगी, दाखिले कब और कैसे और दाखिले का आधार क्या होगा इस पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं यूनिवर्सिटी परिसर में इस वर्ष पांच सितंबर को शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा और शिक्षक पुरस्कार भी दिया जाएगा। वरिष्ठ संकाय सदस्यों को मान्यता दी जाएगी और उन्हें नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। वहीं बैठक में गुयाना में एक ऑफशोर केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। उन्होंने सभी डीन को सूचित किया कि विश्वविद्यालय ने दो गांवों अम्बराई और पोचनपुर को गोद लिया है और अब इन्हें समुदायों के साथ जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

-

रूस के विश्वविद्यालय के साथ किया करार

आईपीयू ने शोध और उच्च अध्ययन के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए रूस के नोवोसिबिस्र्क राज्य आर्थिक और प्रबंधन विश्वविद्यालय (एनएसयूईएम) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते पर एनएसयूईएम के रेक्टर डॉ पावेल नोवगोरोडोव और आईपी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉ महेश वर्मा ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें