फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सावन आज से...उमड़ेंगी आस्था की लहरें

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों में शिव भक्तों के लिए विशेष तैयारी, कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार या गंगोत्री जा रहे लोग
विज्ञापन

सावन शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इससे पहले बृहस्पतिवार तक शहर के मंदिरों में साफ-सफाई के साथ विशेष तैयारी चली क्योंकि पूरे महीने आस्था की लहरें उमड़ती रहेंगी। श्रद्धालु भगवान शंकर का अभिषेक करेंगे। अन्य देवी-देवताओ की आराधना करेंगे। वहीं लोग गंगोत्री या हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए रवाना हो रहे हैं। शिवरात्रि तक कांवड़िये गंगाजल लेकर लौट आएंगे।
रुद्राभिषेक के लिए बुकिंग करा रहे भक्त
नोएडा। सावन में रुद्राभिषेक कराने के लिए लोग बुकिंग करा रहे हैं। इसके लिए मंदिरों में और घरों में लोगों ने तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। नोएडा के सेक्टर-2 स्थित श्रीलाल मंदिर के आचार्य पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि सावन शुरू होते ही मंदिर में सबसे अधिक रुद्राभिषेक के लिए लोग आते हैं। एक दिन में 11 परिवार रुद्राभिषेक करा सकते हैं। हर परिवार को करीब डेढ़ घंटे का समय मिलता है। सेक्टर-19 स्थित सी ब्लॉक मंदिर के आचार्य वीरेंद्र नंदा ने बताया कि मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। सावन शुरू होते ही भक्तों को सोमवार का इंतजार रहेगा। दो दिन बाद ही सोमवार है। ऐसे में मंदिर में अधिक भीड़ देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

भक्तों के साथ-साथ बाजार में भी उत्साह
रबूपुरा। भक्तों के साथ-साथ बाजार में भी उत्साह है। भगवा रंग के कपड़ों से लेकर सजावट के समान की दुकानें सज गई हैं। केसरिया गमछे, बोल बम, भगवान शिव की तस्वीर वाली वाली टी-शर्ट बाजारों में खूब दिखाई दे रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि शिव व त्रिशूल बनी टी-शर्ट और पटके की मांग ज्यादा। कांवड़िये की खरीद करते हैं। महिलाओं को हर-हर महादेव के दुपट्टे और टी-शर्ट भी खूब पसंद आ रहे हैं। नया बाजार स्थित टी-शर्ट विक्रेता संजय गर्ग ने बताया कि पिछले दो-तीन साल से हर त्योहार से जुड़े प्रिंट टी-शर्ट की मांग बढ़ गई है। महेश शर्मा ने बताया कि इस समय बाजार में सबसे ज्यादा शिव से जुड़े प्रिंट की टी-शर्ट युवाओं को पसंद आ रही है।
विज्ञापन


डीजे और शिविर लगाने वालों को हिदायत
दनकौर (संवाद)। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के डीजे वाले और कांवड़ियों के लिए शिविर लगाने वाले लोगों के साथ बैठक की। सभी को कावंड़ यात्रा के दौरान सावधानी बरतने के निर्देश दिए। दनकौर पुलिस ने बताया कि दनकौर, बिलासपुर व मंडी श्याम नगर आदि जगहों पर लोग शिविर लगाते हैं और भंडारे का आयोजन भी होता है। लोग शिविर व यात्रा के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाते हैं, जिससे अन्य लोगों को परेशानी होती है। इसी को देखते हुए शासन स्तर से डीजे कम आवाज में बजाने के आदेश हुए हैं। पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें