फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कर धोखाधड़ी में विभाग ने फर्म से 30.98 लाख का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जीएसटी विभाग ने ग्रेनो स्थित एक फर्म पर अस्तित्वहीन फर्म से 2.88 करोड़ की खरीद प्रदर्शित करने के मामले में 30.98 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा के अपर आयुक्त ग्रेड दो विवेक आर्य ने बताया कि 9 जुलाई को सेक्टर-32 ग्रेनो में साइबर सिक्योरिटी, आईटी सर्विसेज की सेवा प्रदाता के रूप में काम करने वाली एक फर्म की छानबीन की गई। पांच दिनों की रेकी और जीएसटी पोर्टल पर किए गए डाटा विश्लेषण पर पाया गया कि व्यापारी द्वारा अस्तित्वहीन फर्मों से विभिन्न वर्षों में 2.88 करोड़ की खरीद प्रदर्शित की गई है, जिन्होंने केवल प्रपत्रों के माध्यम से व्यापारी को कुल 51.89 लाख की आईटीसी पास ऑन कर दिया है। व्यापारी द्वारा आईटीसी को अपनी करदेयता में समायोजित करते हुए नकद करदेयता से बचा रहा है। व्यापारी के साथ गहनता से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद जुर्माने के रूप में 30.98 लाख रुपये डीआरसी तीन के माध्यम से राजकोष में जमा करवाया गया है। बुधवार देर रात तक चली कार्रवाई में संयुक्त आयुक्त राज्य कर संजय कुशवाहा के अलावा रमेश कुमार सिंह, दिव्यांश आनंद, तरूण राय आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें