फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सैटेलाइट ने पकड़े पराली जलाने के 11 मामले, मौके पर कूड़ा जलता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व और कृषि विभाग की टीम की जांच से हुई कूड़ा जलने की पुष्टि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। एक माह में पराली जलाने के 11 मामले सेटेलाइट ने पकड़े हैं। इन मामलों की मौके पर जाकर कृषि और राजस्व विभाग की टीम ने जांच की। जांच में कूड़ा जलता मिला। दो मामले दूसरे जनपदों के होने के चलते वहां पर भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

6 अक्तूबर को सेटलाइट से जेवर के कानीगढ़ में एक मामला पकड़ा। लोकेशन पर जांच की गई तो कूड़ा जला मिला। 21 अक्तूबर को फिर से कानीगढ़ गांव में एक मामला, 23 अक्तूबर में ग्राम कारौली बांगर में दो घटना, 27 अक्तूबर को फलैंदा और पचकोरा में दो मामले आए। कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पराली जलने की पुष्टि नहीं हुई। 3 नवंबर को बुलंदशहर के चिगरावली गांव का एक मामला आया। उसको संबंधी जनपद भेज दिया गया। 4 नवंबर को जेवर के मंगरौली गांव में एक घटना आई। 7 नवंबर को ग्राम मुकीमपुर शिवारा में एक-एक मामला आया। 8 नवंबर को जेवर के लौदाना में एक-एक मामला आया। सभी मामले की तुरंत मौके पर जांच करने पर कूड़ा जला मिला। पराली जलने की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

अभी तक कुल 11 मामले सेटेलाइट से मिले हैं। इनमें से दो मामले दूसरे जनपद के थे। अन्य मामले कूड़ा जलने के पाए गए हैं। पराली जलने की पुष्टि नहीं हुई है।
राजीव कुमार उपकृषि निदेशक गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें