फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ज्ञान, संगीत और कला को समर्पित होगा ग्रेनो वेस्ट का सरस्वती गार्डन

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 16-बी में बनेगा प्रदेश का ये अनूठा गार्डन
विज्ञापन

-ओपन लाइब्रेरी, वीणा की मूर्ति और सांस्कृतिक मंच होंगे आकर्षण
-छात्रों व कलाकारों को प्रेरणादायक व समावेशी वातावरण मिलेगा

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को जल्द ही एक सांस्कृतिक और बौद्धिक वातावरण से भरपूर थीम पार्क की सौगात मिलने जा रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 16बी में सरस्वती गार्डन विकसित करने की योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यह गार्डन ज्ञान, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होगा और इसका उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों, छात्रों और कलाकारों को एक शांत, प्रेरणादायक और समावेशी वातावरण प्रदान करना है।
प्राधिकरण की योजना के अनुसार सरस्वती गार्डन को एक थीम बेस्ड पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां कमल के आकार की छतरी और उसी आकार में अध्ययन कक्ष बनाए जाएंगे। यह कक्ष छात्रों और पुस्तक प्रेमियों के लिए एक खुला और शांत स्थान होगा, जहां वे अध्ययन कर अपने सपनों को आकार दे सकेंगे। गार्डन में एक एम्फीथिएटर (अर्धवृत्ताकार प्रस्तुति मंच) भी बनाया जाएगा, जिसमें प्राकृतिक पत्थरों से बनी बेंच होंगी। यहां बैठकर लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कवि सम्मेलनों और संवाद सत्रों का आनंद ले सकेंगे। साथ ही एक विशाल वीणा की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी, जो मां सरस्वती की उपस्थिति और संगीत की दिव्यता का प्रतीक बनेगी। इस गार्डन में हरियाली विशेष ध्यान में रखी जाएगी। टीले, पाथवे, पैदल मार्ग और छायादार वृक्षों के साथ यह स्थान पर्यावरण के अनुकूल भी होगा और सौंदर्य की दृष्टि से भी दर्शनीय बनेगा।
विज्ञापन



डिजाइनिंग से पहले तकनीकी परीक्षण
महाप्रबंधक (परियोजना) एके सिंह ने बताया कि गार्डन के लिए प्रस्ताव तैयार हो चुका है और सैद्धांतिक स्वीकृति भी मिल गई है। अगला चरण तकनीकी परीक्षण व डिजाइन अप्रूवल का होगा। इसके पश्चात टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और निर्माण कार्य को शीघ्र आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

-
वर्जन


सरस्वती गार्डन, ग्रेनो वेस्ट के निवासियों के लिए प्रेरणा और सहभागिता का केंद्र बनेगा। यह छात्रों, कलाकारों और पुस्तक प्रेमियों को एक नया मंच प्रदान करेगा। निवासियों की लंबे समय से चली आ रही थीम पार्क की मांग इस गार्डन से पूरी हो जाएगी।
प्रेरणा सिंह, एसीईओ, ग्रेनो प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें