फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दीपांशु की बहन की शादी के बाद सीएम से मिलने जाएंगे मृतकों के परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंथली हत्याकांड
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/दादरी। सैंथली हत्याकांड के आरोपियों द्वारा सरेंडर किए जाने के बाद से मृतकों के परिजनों में नाराजगी है। परिजन का आरोप है कि आरोपी संबंधित जिले की पुलिस की मिलीभगत से ही सरेंडर करने में कामयाब रहे हैं। परिजन मृतक छात्र दिपांशु की बहन की शादी के बाद पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लखनऊ जाएगा। जहां परिजन की ओर से संबंधित जिले की पुलिस की मिलीभगत की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई जाएगी।
परिजन का कहना है कि गांव में दहशत के माहौल के चलते अभी तक बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। दीपांशु की बहन की शादी रविवार को साधारण तरीके से की जाएगी। इसमें दादरी से लड़के पक्ष के सिर्फ चार लोग ही शामिल होंगे। घर पर साधारण और गम के माहौल में शादी होगी। जबकि हत्या से पूर्व परिजनों की ओर से धूमधाम से शादी की योजना तैयार की जा रही थी। लेकिन ताऊ-भतीजा के दोहरे हत्याकांड से पूरा पीड़ित परिवार गमजदा है। अभी भी पीड़ित परिवार दहशत से बाहर नहीं निकल पा रहा है। परिजनों की मांग है कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का मुखबिर तंत्र कमजोर होने से सरेंडर करने में कामयाब रहे परिजन: पीड़ित परिजन का आरोप है कि इस मामले में पुलिस सिर्फ सर्विलांस, सीसीटीवी के भरोसे ही आरोपियों की तलाश करती रही। जबकि शातिर अपराधियों ने घटना के बाद मोबाइल बंद कर दिया था। पुलिस सीसीटीवी के जरिये भी आरोपियों को तलाशने में नाकाम रही। अगर पुलिस का मुखबिर तंत्र मजबूत होता तो बदमाश सरेंडर करने में कामयाब नहीं हो पाते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें