ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने कूड़े का उचित प्रबंधन न करने और इधर-उधर फेंकने पर तीन संस्थाओं व आधा दर्जन दुकानों पर डस्टबिन न रखने पर जुर्माना लगाया है। वरिष्ठ प्रबंधक स्वास्थ्य राजेश कुमार ने बताया कि छोटी मिलक स्थित ब्लिंकट कॉमर्स कंपनी पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी की तरफ से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 के अनुसार कूड़े का उचित प्रबंधन नहीं किया जा रहा था। इसी तरह कूड़ा इधर-उधर फेंकने पर सेक्टर- 2 स्थित केवी प्लाजा में हिना किचन पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सेक्टर-3 स्थित एक मकान के मालिक पर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। डस्टबिन न रखने पर आधा दर्जन दुकानों पर भी 1400 रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक संजीव विधूड़ी और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। ब्यूरो