फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
धरना देते सफाई कर्मचारी। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ मंगलवार से दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की है। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन देने, कौशल रोजगार निगम भंग करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, 1366 फायरमैन और ड्राइवरों को फायर ऑपरेटरों के स्वीकृत पदों पर समायोजित करने, आबादी के हिसाब से सफाई कर्मचारियों व फायरमैनों की नियुक्ति करने की मांगो संबंध में की गई।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता मुकेश चावरिया और प्रताप सिंह सतवाड़िया ने बताया कि मौजूदा सरकार प्रदेश के हजारों कर्मचारियों के हितों का हनन कर रही है। सरकार वादा तो करती है, लेकिन उन्हें पूरा नहीं करती है। इसी क्रम में 25 अप्रैल 2020 को 16 सूत्रीय मांगों के साथ एक समझौता हुआ था, लेकिन सरकार ने उसे लागू नहीं किया। इसके अलावा उनकी लंबित चली आ रही कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग व समान काम समान वेतन और पंजाब के समान वेतनमान देने की मांग को भी अब तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करवाने के लिए संघ के कर्मचारी संसद का कूच कर चुके हैं। इस मौके पर वरिष्ठ उपप्रधान प्रभुदयाल मालवा, सचिव प्रताप सतवाड़िया, उपप्रधान गीता संगेलिया, कोषाध्यक्ष मंगल और ऑडिटर संजय कुमार जगराम, नरेश कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें