फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफाईकर्मी को सामुदायिक केंद्र में बंधक बनाकर से पीटा, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गोविंदपुरी की वाल्मीकि बस्ती निवासी सफाईकर्मी दीपक कुमार को सफाई नायक और उसके साथियों ने काम के बहाने बुलाकर सामुदायिक केंद्र में बंधक बनाकर पीटकर घायल कर दिया। घायल सफाईकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने चार के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

वाल्मीकि बस्ती के रहने वाले दीपक कुमार नगर पालिका में सफाईकर्मी हैं। आरोप है कि सफाई नायक विकास किसी बात को लेकर उनसे रंजिश रखता है। आरोपी ने शुक्रवार सुबह दीपक कुमार को काम के बहाने बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी और उसके साथियों ने दीपक कुमार को सामुदायिक केंद्र में बंधक बना लिया और उसे लाठी डंडों से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। दीपक किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकला। एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अनुसार विकास, मोनू निवासी जगतपुरी कॉलोनी और विकास निवासी गांव सारा व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें