फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sania-Saurabh Love Story: सौरभ पहली पत्नी को साथ रखना चाहते हैं तो मुझे एतराज नहीं, बेटे को हक दिलाने भारत आई

Tue, 29 Aug 2023 08:52 AM IST
शाहरुख खान जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

बांग्लादेशी महिला सोनिया अख्तर ने कहा कि वह अपना धर्म कभी नहीं बदलेगी। अगर सौरभ पहली पत्नी को साथ भी रखते हैं तो उन्हें कोई एतराज नहीं। हालांकि उन्होंने कहा कि पहली पत्नी के पास वापस लौटने के बाद ही उनके पति के विचार बदले हैं।
विज्ञापन
Sania-Saurabh Love Story - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति सौरभकांत तिवारी के लिए बांग्लादेश से नोएडा पहुंची सानिया अख्तर अपना कदम पीछे खींचने को तैयार नहीं है। उधर, सौरभ उसे साथ रखने के लिए तैयार नहीं है। सानिया का कहना है कि सौरभ ने शादी की है तो उसे भी निभाना पड़ेगा। दोनों ने पुलिस के सामने अपनी बातें भी रखीं। 
विज्ञापन


अब सोनिया अख्तर ने केंद्र सरकार से अनुमति दिलाने के लिए बांग्लादेश के दूतावास से मदद मांगी है। केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद सोनिया इंसाफ के लिए न्यायालय में गुहार लगाएगी। 

सोनिया ने कहा कि मई में उसने सूरजपुर कोतवाली में शिकायत दी थी। इसके अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी ई-मेल कर मामले की शिकायत की है। दावा है कि वह हर हाल में पति सौरभ कांत तिवारी को हासिल करके रहेगी। उसने कहा कि वह अब भारत में ही रहेगी, बांग्लादेश वापस नहीं जाएगी।
विज्ञापन


सोनिया अख्तर ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन महिला वकील की तलाश की थी। उन्हें एडवोकेट रेनू सिंह का नंबर मिला था। रेनू सिंह ने ही ग्रेनो के सेक्टर में उसे किराये का मकान दिलाया है। वह छह महीने के वीजा पर आई है अब यहीं रहकर कानूनी लड़ाई लड़ेंगी। उन्हें भारत के कानून पर भरोसा है। यहां महिलाएं आजादी से रह सकती हैं और अपने हक की लड़ाई भी लड़ सकती हैं। 
Trending Videos

पहली पत्नी को साथ रखने पर भी नहीं है एतराज
सोनिया के मुताबिक, सौरभ ने उससे पहली पत्नी के मौत होने की बात कही थी। बांग्लादेश में सौरभ ने 11 अप्रैल 2021 को इस्लाम धर्म कबूल किया। जिसके बाद 14 अप्रैल 2021 को दोनों ने निकाह किया। सोनिया कंपनी के दिए क्वार्टर में सौरभ के साथ रहती थी। 

 

20 अप्रैल को उसने बेटे को जन्म दिया था। सौरभ ने सोनिया के लिए तीन घरेलू सहायिकाएं रखी थीं। इस बीच सौरभ की पहली पत्नी और बच्चे बांग्लादेश आ गए। पहली पत्नी की शिकायत पर सौरभ को बांग्लादेश स्थित कंपनी से हटा दिया गया। 

 

24 दिसंबर 2022 को सौरभ भारत आ गया। सोनिया ने कहा कि वह अपना धर्म कभी नहीं बदलेगी। अगर वह पहली पत्नी को साथ भी रखते हैं तो उन्हें कोई एतराज नहीं। हालांकि उन्होंने कहा कि पहली पत्नी के पास वापस लौटने के बाद ही उनके पति के विचार बदले हैं।

 

बेटे को पिता का हक दिलाने आई भारत
सोनिया ने बताया कि वह बेटे को पिता का हक दिलाने के लिए भारत आई है। बांग्लादेश में रहने से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती और लोग ताने देते हैं। इस लिए अब भारत में ही रहना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि चार अगस्त को सूरजपुर के होटल में सौरभ ने मुलाकात की थी। वह किसी भी कीमत पर अपने पति को नहीं छोड़ेगी।

 

दस करोड़ मिले तो भी बिना पति के नहीं जाएगी वापस
सानिया और सौरभ को पुलिस ने बुधवार को आमने-सामने कराया। मौके पर दोनों ने कुछ दस्तावेज रखे। सानिया ने कई कागजात पेश कर सौरभ को बेटे अन्नू का पिता बताया। दोनों करीब एक घंटे तक आमने-सामने रहे। महिला अधिकारी के सामने सोनिया ने कहा कि वह सिर्फ अपने पति को घर वापस ले जाने के लिए भारत आई है। कोई दस करोड़ रुपये भी दे तो भी वह बिना पति के वापस नहीं जाएगी।

 
विज्ञापन

यह है मामला
पुलिस से की शिकायत में सानिया ने बताया कि सौरभ ढाका की कंपनी कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में काम करता था। उसका दावा है कि 14 अप्रैल 2021 को सौरभ ने बांग्लादेश में उससे निकाह किया था। बाद में वह उसे छोड़कर भारत आ गया। सौरभ बांग्लादेश में 4 जनवरी 2017 से 24 दिसंबर 2021 था। अब सानिया एक साल के बेटे के साथ सौरभ को ढूंढने नोएडा आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें