फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sania-Saurabh Love Story: हर हाल में पति को हासिल करूंगी, अब भारत में ही रहूंगी; सानिया बोली- सौरभ के लिए...

Tue, 29 Aug 2023 08:18 AM IST
शाहरुख खान जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

Sania-Saurabh Love Story: बांग्लादेशी महिला सोनिया अख्तर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। बांग्लादेशी दूतावास से मदद मांगी है। सानिया का कहना है कि केंद्र सरकार से अनुमति मिलने पर इंसाफ के लिए याचिका दायर करूंगी। साथ ही यह भी कहा कि हर हाल में पति हो हासिल करके रहूंगी। अब भारत में ही रहूंगी।
विज्ञापन
Sania-Saurabh Love Story - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवा साल के बेटे को लेकर पति की तलाश में भारत आई सोनिया अख्तर ने केंद्र सरकार से अनुमति दिलाने के लिए बांग्लादेश के दूतावास से मदद मांगी है। केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद सोनिया इंसाफ के लिए न्यायालय में गुहार लगाएगी। 
विज्ञापन


सोनिया ने कहा कि मई में उसने सूरजपुर कोतवाली में शिकायत दी थी। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ को भी ई-मेल कर मामले की शिकायत की। उसका दावा है कि वह हर हाल में पति सौरभकांत तिवारी को हासिल कर रहेगी। उसने कहा कि वह अब भारत में ही रहेगी, बांग्लादेश वापस नहीं जाएगी।

सोनिया अख्तर ने बताया कि मई में भारत से लौटने के बाद उन्होंने ऑनलाइन महिला वकील की तलाश की थी। उन्हें एडवोकेट रेनू सिंह का नंबर मिला। इस बार रेनू सिंह ने ही ग्रेनो के सेक्टर में उसे किराये का मकान दिलाया है। 
विज्ञापन


वह छह महीने के वीजा पर आई है अब यहीं रहकर कानूनी लड़ाई लडेंगी। उन्हें भारत के कानून पर भरोसा है। यहां महिलाएं आजादी से रह सकती हैं और अपने हक की लड़ाई भी लड़ सकती हैं। 

इसी शुक्रवार को वह रेनू सिंह के साथ दिल्ली स्थित बांग्लादेश के दूतावास कई थी। उन्होंने सूरजपुर न्यायालय में याचिका दायर करने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति दिलाने के लिए दूतावास के अधिकारियों से मदद मांगी है।

धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में दायर करेंगी याचिका
सोनिया की वकील रेनू सिंह और अधिवक्ता पंकज खारी ने बताया कि विदेशी महिला होने के कारण सोनिया अख्तर न्यायालय में याचिका दायर नहीं कर सकती। इसके लिए केंद्र सरकार से अनुमति लेनी होगी। केंद्र सरकार से अनुमति दिलाने के लिए सोनिया ने अपने दूतावास से मदद मांगी है।

सोमवार को भी दूतावास के अधिकारियों से बात हुई। अधिकारियों ने जल्द अनुमति दिलाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि सोनिया के पति पर धोखाधड़ी आदि के आरोप में याचिका दायर की जाएगी। सौरभ की पहली पत्नी को भी इसमें नामजद किया जाएगा।

दस करोड़ मिले तो भी बिना पति के नहीं जाएगी वापस
सानिया और सौरभ को पुलिस ने बुधवार को आमने-सामने कराया। मौके पर दोनों ने कुछ दस्तावेज रखे। सानिया ने कई कागजात पेश कर सौरभ को बेटे अन्नू का पिता बताया। दोनों करीब एक घंटे तक आमने-सामने रहे। महिला अधिकारी के सामने सोनिया ने कहा कि वह सिर्फ अपने पति को घर वापस ले जाने के लिए भारत आई है। कोई दस करोड़ रुपये भी दे तो भी वह बिना पति के वापस नहीं जाएगी।
विज्ञापन

यह है मामला
पुलिस से की शिकायत में सानिया ने बताया कि सौरभ ढाका की कंपनी कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में काम करता था। उसका दावा है कि 14 अप्रैल 2021 को सौरभ ने बांग्लादेश में उससे निकाह किया था। बाद में वह उसे छोड़कर भारत आ गया। सौरभ बांग्लादेश में 4 जनवरी 2017 से 24 दिसंबर 2021 था। अब सानिया मासूम बेटे के साथ सौरभ को लेने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें