फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सनौली रोड होगा 16 फीट चौड़ा, विधायक ने पोल शिफ्टिंग के दिए आदेश

Sat, 11 Oct 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
सनौली रोड पर निरीक्षण के दौरान अ​धिकारी को दिशा-निर्देश देते विधायक प्रमोद विज। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सनौली रोड वंदे मातरम् चौक से बबैल नाके तक 16 फीट चौड़ा किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण का काम पीडब्ल्यूडी करेगा। बिजली निगम दोनों तरफ बिजली के पोल शिफ्ट करेगा। इसके लिए 4.22 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ सनौली रोड का दौरा किया। उन्होंने सड़क चौड़ीकरण संबंधी प्रोजेक्ट की जानकारी ली। सड़क दोनों तरफ से आठ-आफ फीट चौड़ी की जाएगी। बिजली निगम द्वारा बिजली के पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। पोल शिफ्टिंग के कार्य की लागत 4.22 करोड़ रुपये में किए जाएंगे। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यह राशि संबंधित विभाग को प्रेषित कर दी है। उन्होंने कहा कि पोल शिफ्टिंग का कार्य सावधानी के साथ किया जाना है। इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं होना चाहिए। अधिकारियों को पोल शिफ्टिंग की जगह चिह्नित की। सनौली रोड के चौड़ीकरण के बाद यातायात व्यवस्था और बेहतर की जाएगी व आवागमन में राहगीरों के समय की बचत होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें