फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो दुकानों से लिए मिठाइयों के नमूने

Wed, 15 Oct 2025 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
 सैंपल को सील करता खाद्य सुरक्षा विभाग का कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को अनाज मंडी गेट के सामने बीकानेर मिष्ठान भंडार एवं मेन बाजार में स्थित मुनी स्वीट्स की दुकान से मिठाइयों के सैंपल लिए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा सैंपलिंग की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही सभी दुकानदारों में हड़कंप मचा गया और कुछ ही देर में दुकानें बंद कर दी।
मंगलवार को करीब 12 बजे खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अमित चौहान व नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह ने टीम के साथ बीकानेर मिष्ठान भंडार की दुकान से छैना टोस्ट व गुलाब जामुन के सैंपल लिए। इसी तरह मुनी स्वीट्स की दुकान से कलाकंद व मिल्क केक मिठाइयों के सैंपल लिए। डॉ. अमित चौहान ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान उपभोक्ताओं को उचित गुणवत्ता की मिठाइयां मिलने की सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है। कस्बावासियों मयंक, चिराग व ऋषभ का कहना है कि इस सैंपलिंग की कार्रवाई की भनक मिलते ही सभी हलवाइयों की दुकानें बंद हो जाने के कारण खाद्य सुरक्षा विभाग शायद अपने उद्देश्य में पूरा कामयाब नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कस्बे में अधिकतर हलवाई खुद मिठाई बनाने की बजाए बाहर से बनी बनाई मिठाई लाकर बेचने के धंधे में मोटा मुनाफा कमा के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें