फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीटकर विवाहिता को घर से निकाला, सात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के रेलपार की रहने वाले तलाकशुदा महिला ने गोरखपुर के व्यक्ति और उसके परिवार पर पहली शादी छिपाकर शादी करने और दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिाकायत पर पुलिस ने पति समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रेलपार की रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह तलाकशुदा है। उसने कुछ समय पूर्व ही शादी डाॅटकॉम पर दूसरी शादी के लिए बायोडाटा डाला था। गोरखपुर के बढ़यापार के रहने वाले उत्तम कुमार यादव ने उससे बातचीत शुरू की। खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। उत्तम कुमार के साथ उसके पिता वाल्मिकी यादव, माता ज्ञानवती, बहन अनीता, बहनोई प्रहलाद, सुमित्रा और ब्रिजेश निवासी बथवा बजरिया शामली आए थे। सभी ने उत्तर कुमार को अविवाहिता बताया। 18 अप्रैल 2023 को शामली में ही उसने उत्तम कुमार से शादी कर दी थी। शादी में करीब आठ लाख रुपये खर्च किए। आरोप है कि इसके बाद ससुरालियों द्वारा लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग की जाती रही। पता चला कि गोरखपुर के कोढा गांव की महिला से उत्तम कुमार से पहले ही शादी की हुई है। उसकी एक नौ साल की लड़की है। गोरखपुर की अदालत में उनका केस चल रहा है। आरोप है कि अब उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें