फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections: गौतमबुद्ध नगर से सपा ने राहुल अवाना ने नाम पर लगाई मुहर, बोले- उम्मीदों पर खरा उतरूंगा

Wed, 20 Mar 2024 10:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

समाजवादी पार्टी ने इस बार गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से राहुल अवाना को टिकट दिया है। डॉ. महेंद्र नागर को मैदान में नहीं उतारा है। आलाकमान ने शनिवार को डॉ. महेंद्र नागर के नाम की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
राहुल अवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। डॉ. महेंद्र नागर की जगह अब राहुल अवाना चुनाव लड़ेंगे। शनिवार को आलाकमान ने डॉ. नागर के नाम की घोषणा की थी। बुधवार को नए नाम की घोषणा की गई।

विज्ञापन

डॉ. नागर को टिकट मिलने के बाद पार्टी के एक धड़े के असंतुष्ट होकर सपा आलाकमान से मिलने की बात बताई जा रही है। माना जा रहा है कि इसके बाद ही पार्टी ने प्रत्याशी बदला है। नोएडा सेक्टर-128 असगरपुर निवासी राहुल अवाना (38) के पिता राहुल प्रधान सपा में रह चुके हैं। बताया जाता है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने युवाओं को चुनाव में उतारने के मूलमंत्र के साथ राहुल पर दांव लगाया है। राहुल ने शारीरिक शिक्षा की पढ़ाई की है।

अमर उजाला से बातचीत में अवाना ने बताया कि वह वर्ष 2011 में अखिलेश यादव के साथ नोएडा से आगरा तक चले अभियान में शामिल थे। वह पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और मजबूती से चुनाव लड़कर जीत हासिल करेंगे। 
विज्ञापन

आगे कहा कि वह किसानों को उनका हक दिलाएंगे। उन्होंने चहकते हुए कहा कि अखिलेश यादव उनको राहुल दीवाना कहते हैं। वहीं, डॉ. महेंद्र नागर 35 वर्ष से राजनीति में हैं और दो साल पहले ही सपा में शामिल हुए थे। इससे पहले वह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने टिकट मिलने पर जीत का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें