23, 24 और 25 नवंबर की शाम को विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन होगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहादत शताब्दी को समर्पित समारोह शुक्रवार को लालकिला परिसर में शुरू हो गया। दिल्ली सरकार के सहयोग से दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी राजधानी में सप्ताहभर कई श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
शुरुआती कार्यक्रम में गुरु तेग बहादुर साहिब को नमन करते हुए बच्चों ने गुरबानी का पाठ और अखाड़ा जत्थों की गतका कला का विशेष प्रदर्शन किया। कमेटी की सीनियर मेंबर बीबी रंजीत कौर ने बताया कि 23, 24 और 25 नवंबर की शाम को विशेष कीर्तन दरबार, कवि दरबार व गतका अखाड़े का आयोजन होगा जिसमें देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत कई प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी। वहीं, 25 नवंबर को गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से भव्य नगर कीर्तन निकलेगा जिसका समापन गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में होगा जबकि 26 नवंबर को रकाबगंज साहिब के लखी शाह वंजारा हॉल में विशेष कीर्तन दीवान लगाया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध रागी जत्थे संगत को गुरबाणी का रस पान कराएंगे।