आबकारी निरीक्षक अभिनव शाही ने बताया प्रिंट रेट से अधिक बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में राइज चौकी के निकट स्थित बीयर की दुकान में प्रिंट रेट से अधिक में शराब बिक्री की सूचना पर टीम ने गुरुवार को जांच पड़ताल की।
टीम ने सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा और आरोपी सेल्समैन को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने 130 की बीयर की कैन दी, जबकि इसका प्रिंट रेट 120 था।
इससे पहले भी आबकारी टीम कई शराब सेल्समैन को गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार इस तरह के आरोप में सेल्समैन गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मगर ग्रेटर नोएडा में निर्धारित दाम से अधिक दर पर शराब बेचने के मामलों में कमी नहीं आ रही है।