संतकबीरनगर। यू डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों का रिकाॅर्ड दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर बीएसए नाराजगी जताई है। बीएसए ने 87 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया है। ् जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के स्कूल प्रोफाइल व फैसिलिटी, टीचर प्रोफाइल एवं स्टूडेंट प्रोफाइल आदि का कार्य यू डायस पर 30 अगस्त तक पूरा किए जाने का निर्देश शासन स्तर से दिया गया था। विभाग ने 19 सितंबर को समीक्षा की तो पता चला कि 87 विद्यालय में छात्रों के प्रोग्रेशन का कार्य प्रगति संतोषजनक नहीं पाया गया। जिसके कारण राज्य परियोजना कार्यालय से जनपद की प्रगति प्रभावित हुई। इसमें राज्य परियोजना कार्यालय ने नाराजगी जताई। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय से नियमित समीक्षा व निर्देश दिए जा रहे हैं। पहले भी प्रधानाध्यापकों को यू डायस से संबंधित कार्य में तेजी लाने के लिए बैठकों में निर्देशित किया गया था। लेकिन उसके बाद भी लापरवाही बरती गई। यही नहीं ड्रापआउट का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है जो अत्यन्त खेदजनक है।
उन्होंने बताया कि इसमें 87 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलन और कार्य में लापरवाही बरती है। इन प्रधानाध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है और स्पष्टीकरण तलब किया गया है। दो दिन में कार्य पूर्ण न होने पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी।