फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में जुटे संत, साहित्यकार और जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण और युवा पीढ़ी में संस्कार जागरण का दिया गया संदेश
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। द रॉयल हैबिटेट सेंटर में ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश की ओर से रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें संतों, साहित्यकारों, जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रबुद्ध लोगों का विराट समागम देखने को मिला। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण और युवा पीढ़ी में संस्कार जागरण का संदेश दिया गया।
समारोह का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आचार्य रविकांत दीक्षित ने गुरुकुल के बटुकों के साथ स्वस्तिवाचन और मंगलाचरण कराया। वैदिक ऋचाओं से गुंजायमान सभागार में आध्यात्मिक माहौल बना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री मुकूल उपाध्याय, खैर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संजय शर्मा और समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने भगवान परशुराम को शौर्य, ज्ञान और राष्ट्रधर्म का प्रतीक बताते हुए समाज को संगठित रहने का आह्वान किया। समारोह का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध फिल्मी गीतकार संतोष आनंद की मौजूदगी रही। हरिद्वार से पहुंचे संत प्रवर आनंद ब्रह्मचारी महाराज ने अपने प्रवचन में भारतीय संस्कृति, धर्म और नैतिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया। ब्राह्मण सभा के सचिव बृजेश कुमार शर्मा ने भगवान परशुराम की फाइबर ग्लास से बनी प्रतिमा भेंट की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कवयित्री शिखा दीप्ति और अमित शर्मा, मुकेश शर्मा और राज सिंघल ने व्यंग्य और राष्ट्रभाव से भरपूर रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभा अध्यक्ष सुरेश चंद्र पचौरी ने बताया कि समाजोत्थान, सांस्कृतिक संरक्षण और युवाओं में संस्कार जागरण के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजन लगातार किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें