फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 43 पहुंचा पारा, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने 44 डिग्री के पार पहुंचने की जताई संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अब सुबह सात बजे से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगा है। दोपहर के समय सड़कों पर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। वहीं, शाम के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। तेज धूप और लू के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इस कारण सड़कों, बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच सकता है। मंगलवार को भी जिले में गर्मी और लू चलने की संभावना जताई गई है। गर्म हवाओं के चलते दोपहिया वाहन चालकों और सड़क पर सफर करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। गर्मी से बचने के लिए लोग छाते, गमछे और पानी की बोतलों का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें