फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पेंटिंग में साहिल और पोस्टर में सुमित बने विजेता

Thu, 09 Oct 2025 12:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा खोज का शुभारंभ राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह एवं जिला उच्चत्तर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. पूर्ण प्रभा ने किया।
विज्ञापन

प्रथम दिन स्पॉट पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, कार्टून निर्माण, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, कोलाज, पोस्टर मेकिंग, प्रश्नोत्तरी, फोटोग्राफी, रंगोली, स्लोगन राइटिंग और मेहंदी प्रतियोगिता शामिल रही। प्रो. महेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी में छुपी हुई प्रतिभा को पहचानना और उसे निखारना है।
योजित पेंटिंग प्रतियोगिता में साहिल प्रथम, पायल ने द्वितीय व अमित ने तीसरा स्थान पाया। कार्टून प्रतियोगिता में प्रिया शर्मा प्रथम, रिधिमा द्वितीय व मुस्कान तृतीय रही। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सुमित प्रथम, निधि द्वितीय रही। रंगोली प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, सुमित द्वितीय व मुस्कान तृतीय रही।
विज्ञापन




प्राचार्या प्रो. पूर्ण प्रभा ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब वे शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ कला, संस्कृति, रचनात्मक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. पविता यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभाओं को उजागर करना है। कार्यक्रम के दूसरे दिन सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। डॉ. रेनू यादव, डॉ. नीतू शर्मा, डॉ. मुकेश कुमारी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस दौरान प्रो. विजय यादव, प्रो. सोमवीर, प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें