फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जल्द शुरू होगी सहेली स्मार्ट कार्ड की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की महिलाओं व ट्रांसजेंडर की मुफ्त यात्रा के लिए मिलेगा पिंक कार्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार जल्द ही महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने वाली सहेली स्मार्ट कार्ड योजना शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने परिवहन विभाग को निर्देश दिया है कि भाई दूज से पहले सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। डीटीसी की सभी बसों में स्मार्ट कार्ड आधारित टिकटिंग प्रणाली की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जबकि क्लस्टर बसों (डीआईएमटीएस) में यह कार्य लगभग पूरा होने के चरण में है।
डीटीसी के एक अधिकारी ने बताया पिंक और अन्य स्मार्ट कार्ड की तकनीकी तैयारी पूरी हो चुकी है। इसे भाई दूज के आसपास शुरू किया जा सकता है। डीटीसी अब नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) और सहेली स्मार्ट कार्ड जारी करने के लिए बैंकों के पैनल को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है। ये कार्ड बसों, मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन में एकसमान यात्रा सुविधा प्रदान करेंगे। लगभग सभी बसों में कार्ड रीडिंग मशीनें लगाई जा चुकी हैं और अब चरणबद्ध तरीके से यात्रियों को कार्ड जारी करने की तैयारी की जा रही है। नई व्यवस्था के तहत पिंक कार्ड (दिल्ली की महिलाएं व ट्रांसजेंडर के लिए मुफ्त यात्रा), ब्लू कार्ड (सामान्य यात्रियों के लिए प्रीपेड मोबिलिटी कार्ड) और ऑरेंज कार्ड (मासिक पासधारकों) दिया जाएगा।
विज्ञापन

वैध पते का प्रमाण दिखाने पर मिलेगा पिंक कार्ड
अधिकारियों के मुताबिक, पिंक कार्ड केवल दिल्ली के वासियों को मिलेगा जो वैध पते का प्रमाण प्रस्तुत करेंगे। अब तक डीटीसी में सभी महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही थी चाहे वे दिल्ली के निवासी हों या नहीं। नई प्रणाली से पारदर्शिता आएगी और बस परिचालकों की ओर से दी जाने वाली कागजी पर्चियों की जगह यह कार्ड लेगा।
विज्ञापन

29 लाख यात्री करते हैं रोजाना सफर
राजधानी में रोजाना करीब 29 लाख यात्री बसों से सफर करते हैं जिनमें से 14.8 लाख महिलाएं और 14.3 लाख पुरुष यात्री शामिल हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में डीटीसी ने करीब 7.3 लाख सामान्य पास और 3.5 लाख रियायती पास जारी किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें