फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी निवासियों ने कर्मचारियों को दी दिवाली पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित पाम ओलंपिया सोसाइटी में रविवार को निवासियों ने कर्मचारियों के साथ दिवाली का जश्न मनाया। इसमें सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी, साफ सफाई कर्मचारी, माली, कार क्लीनर्स और अन्य सहायक कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने सभी कर्मचारियों के लिए भोजन और उपहार की व्यवस्था की। कोमल तिवारी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य उन लोगों को सम्मान और खुशी देना था जो हमारे लिए प्रतिदिन मेहनत करते हैं। अक्सर उनकी मेहनत को सराहना नहीं मिल पाती। लोगों ने कहा कि इस वर्ष की दिवाली हम उन सभी लोगों को समर्पित कर रहे हैं जो हमारी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा हैं। सोसाइटी के अनेक लोगों ने आर्थिक सहयोग देकर इस मुहिम को सफल बनाया और मानवता की मिसाल पेश की। इस मौके पर माही सिंह, अभिषेक चौहान, सौरभ सलूजा, चेतन आदि लोग मौजूद रहें। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें