फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क सुरक्षा का सुरक्षित मन मॉडल पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए अब वाहनों और सड़कों के साथ चालकों के मानसिक व्यवहार पर भी ध्यान देने की जरूरत है। एआरटीओ डॉ. उदित नारायण पाण्डेय ने भारत-यूके लीडरशिप समिट 2026 में सड़क सुरक्षा का सुरक्षित मन मॉडल प्रस्तुत किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा के मौजूदा पांच स्तंभों के साथ सुरक्षित मन को छठे पूरक स्तंभ के रूप में शामिल करने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित समिट में डॉ. पाण्डेय ने कहा कि ज्यादातर सड़क हादसों की शुरुआत चालक के व्यवहार और मानसिक स्थिति से होती है। तेज रफ्तार, गुस्से में वाहन चलाना, जल्दबाजी, मोबाइल का इस्तेमाल, नशा और थकान हादसों के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा की भारत की 4ई रणनीति (शिक्षा, अभियांत्रिकी, प्रवर्तन और आपात चिकित्सा) में पांचवें ई यानी एकाग्रता को भी शामिल करने का सुझाव दिया।

उन्होंने चालकों के लिए यात्रा से पहले सात सवालों पर आधारित मन-जांच का सुझाव दिया। इसके तहत चालक अपनी जल्दबाजी, गुस्से, थकान और मानसिक स्थिति का आकलन करेगा। किसी भी सवाल का जवाब हां होने पर कुछ देर रुककर खुद को सामान्य करने के बाद ही यात्रा शुरू करने की सलाह दी गई। साथ ही प्रत्येक दो घंटे में विश्राम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


समिट में इस मॉडल को प्रस्तुत करने के लिए डॉ. पाण्डेय को इंग्लैंड की इंटरनेशनल बुक ऑफ ऑनर संस्था की ओर से लोक प्रशासन और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें